Ad

POWERTRAC EURO 439

पॉवरट्रैक यूरो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

पॉवरट्रैक यूरो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

भारत में पॉवरट्रैक कंपनी का जाना माना नाम है। किसान इस कंपनी के ट्रैक्टरों को लेना बहुत पसंद करते है। पॉवरट्रैक की यूरो सीरीज को कंपनी ने किसानों के लिए आधुनिक तकनिकी के साथ बनाये गए है जिससे किसान अपना खेती का कार्य आसानी से कर सके। हमारे इस लेख में आज आप यूरो सीरीज़ के 5 ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Powertrac EURO 439

ये ट्रैक्टर AVL टेक्नोलॉजी के 42 HP के इंजन के साथ आता है। इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। ट्रैक्टर का इंजन शक्तिशाली, डीज़ल सेवर और देखरेख का खर्च भी कम ही होता है। 

इंजन कम से कम ईंधन की खपत में पूरी शक्ति प्रदान करता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें कार वाला कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इंजन के साथ मयकोबोस (MYCO BOSS) का इनलाइन पंप (INLINE PUMP) आता है। 

ये भी पढ़ें: किसान और उसकी जरूरतें: अच्छे Tractor से खेती मतलब खेत के साथ किसान का भी विकास

ट्रैक्टर में कुल गियर 10 (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) आते है। आगे के टायर 6.00 x16 और पीछे के टायर 13.6x28 के आते है। ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 50 लीटर है। 

ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। कंपनी ट्रैक्टर की 5000 घंटे की वार्रन्टी भी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करें तो ये आपको 5,70,000 - 6,45,000 रूपए तक की बाजार कीमत में मिलता है। 

Powertrac Euro 50 Plus Next

ट्रैक्टर में 55 HP श्रेणी का इंजन कंपनी प्रदान करती है ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2932cc है और ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर प्रदान किए है। इस में एयर फ़िल्टर टाइप आयल बाथ है। 

इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।  ट्रैक्टर में ड्यूल डायाफ्राम क्लच दिया गया है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गया है और ट्रांसमिशन टाइप fully कोंस्टेंट mesh है। 

ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ पावर स्टीयरिंग मिलता है।  ट्रैक्टर में 540 आरपीएम स्पीड वाला पीटीओ मिलता है। पीटीओ में 6 splines शाफ़्ट दी गयी है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम तक है। 

ट्रैक्टर में अगले टायर 7.5x16 के दिए गए है और पिछले टायर 16.9x28 साइज के दिए गए है। Powertrac Euro 50 Plus Next ट्रैक्टर की कीमत 7.25- 8.0 लाख रूपए तक है।

ये भी पढ़ें: जानें एस्कॉर्ट्स का कौनसा ट्रैक्टर ढुलाई और माइलेज में बेहतरीन है?

Powertrac Euro G28

बागवानी के कामों के लिए पॉवरट्रैक का ये ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली है, इस ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 28HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन 2800 ERPM generate करता है। 

Powertrac EURO G28 ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर आपको इस ट्रैक्टर के इंजन में मिलते है। ट्रैक्टर में Air Cleaner टाइप Oil Bath टाइप का इस ट्रैक्टर में आपको मिलता है। 

यूरो G28 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स स्पीड के साथ आता है। यह इम्प्लीमेंट्स चलाने के लिए अधिक विकल्प देता है।यूरो G28 5 साल की वारंटी के साथ आता है जो भरोसे की गुणवत्ता का प्रतीक है। 

ये ट्रैक्टर 700 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। ब्रेक टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। ट्रैक्टर में आपको बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है। 

ट्रैक्टर में 5x16 के फ्रंट /आगे के टायर और 8x18 रियर/पीछे टायर साइज है। ट्रैक्टर एक 28 एचपी ट्रैक्टर है जो 4.90 -5.25 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

Powertrac Euro 50 Plus पावरहाउस

ये ट्रैक्टर शक्तिशाली 52 एचपी श्रेणी के इंजन के साथ आता है और सुविधाओं से पूरी तरह भरा हुआ है। इंजन 2000 ERPM जरनेट करता है।ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर आपको इस ट्रैक्टर के इंजन में मिलते है। 

ट्रैक्टर में Air Cleaner टाइप Oil Bath टाइप का मिलता है। इस ट्रैक्टर में आपको Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। यूरो 50 प्लस पावरहाउस 2000 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है। 

इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर साइज की बात करे तो 7.5 x 16 के फ्रंट /आगे के टायर और 14.9 x 28 रियर/पीछे टायर साइज के टायर इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। ट्रैक्टर में कुल वजन (Total Weight) 2160 किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें: किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों

Powertrac Euro 50 Plus Powerhouse ट्रैक्टर 7.20-7.50 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।    

Powertrac Euro 50

Euro 50  बहुत ही शक्तिशाली है, इस ट्रैक्टर की इंजन पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन 2200 ERPM जरनेट करता है।ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर मिलते है। 

ट्रैक्टर में Air Cleaner वेट टाइप का मिलता है। ट्रैक्टर में आपको फुल्ली Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। पांच साल की वारंटी के साथ बिना टेंशन मेंटेनेंस देता है जो गुणवत्ता के भरोसे का प्रतीक है।

ब्रेक टाइप कि बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक्स मिलते है। Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर में आपको बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है। 

ट्रैक्टर में 7.5 x 16 के फ्रंट/आगे के टायर और 14.9 x 28 रियर/पीछे टायर साइज के टायर इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। 

Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो 7.40-7.75 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसकी कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।

भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

खेती से जुड़े अधिकांश कामों में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। कृषि यंत्रों में ट्रैक्टर सबसे अहम उपकरण है। वर्तमान में खेती और बागवानी के लिए ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

क्योंकि, ट्रैक्टर की मदद से कम समय और श्रम में खेती-किसानी के कार्यों को समय से पूरा किया जा सकता है। वहीं, इसके कृषि में उपयोग से फसल के खर्चा में कमी आती है। 

ट्रैक्टर के साथ जोड़कर विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण जैसे- रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर ट्रेलर, हैरो, मल्चरआदि संचालित किए जाते हैं। ट्रैक्टर खेत की जुताई से लगाकर मंडी में फसल ले जाने तक के काम में आता है। 

ऐसे में हर किसान चाहता है, कि उसके पास ट्रैक्टर होना चाहिए। अगर आप भी अपने खेती-किसानी के कार्यों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर की खोज कर रहे हैं तो आज हम आपकी तलाश को खत्म करने की जानकारी देंगे। जी हाँ, आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा और सबसे अच्छे ट्रैक्टरों की जानकरी लेकर आए हैं। 

5 सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर 

1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी

MAHINDRA ARJUN NOVO 605 Di-i 2 WD ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों विकल्प के साथ उपलब्ध होता है। इसको आप अपनी आवश्यकता के अनुरूप चुन सकते हैं। 

यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। यह एक ट्रैक्टर 57 एचपी ट्रैक्टर है जो 2100 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील इंजन की क्षमता 3531 सीसी है। यह 4 सिलेंडरों के साथ आता है, जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 

MAHINDRA ARJUN NOVO 605 Di-i 2 WD ट्रैक्टर में 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी में ड्‌यूटी डायाफ्राम टाइप का क्लच आता है जो कार्य को सुचारू व आसान तरीके से करता है। 

इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो कार्य के दौरान फिसलन को कम करते हैं। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

2. स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर

SWARAJ 744 FE ट्रैक्टर अग्रिम तकनीक से युक्त ट्रैक्टर है, जो खेत में काफी बेहतरीन कार्य करता है। यह एक 48 एचपी ट्रैक्टर है, जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। 

SWARAJ 744 FE ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स आते हैं। इसमें ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक अथवा तेल में डूबे हुए ब्रेक भी आते हैं। इसमें 12वी88एच की बैटरी प्रदान की गई है। 

यह ट्रैक्टर सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम के साथ मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 3136 सीसी का शक्तिशाली इंजन उपलब्ध कराया गया है, जो 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

इसकी पीटीओ पॉवर 41.8 है। खेत में दीर्घ समय तक निरंतर कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

MESSEY FERGUSON 241 DI महा शक्ति ट्रैक्टर में बहुत शानदार फीचर्स प्रदान किए हैं। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। ये आपकी कृषि संबंधी हर आवश्यकता को पूर्ण कर सकता है। 

यह 42 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 2500 सीसी का इंजन प्रदान किया गया है, जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। 

MESSEY FERGUSON 241 DI महा शक्ति ट्रैक्टर 1500 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें मल्टी डिस्क टाइप के तेल में डूबे ब्रेक आते हैं। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर या 10 फारवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स है। 

इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश या पार्टिअल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इसमें 47 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

4. जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर

JOHN DEERE 5105, 40 एचपी में सबसे शानदार मॉडल है। इसका आकर्षक डिजाइन और मजबूत बॉडी किसानों को आकर्षित करती है। इसलिए यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों साथ आता है जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक से लैस है। इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प आता है। इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक हैं, जो कम फिसलते हैं। 

JOHN DEERE 5105 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 3.25 से लेकर 35.51 किलेामीटर और इसकी रिवर्स स्पीड 4.27 से लेकर 15.45 किलोमीटर है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

5. पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर

POWERTRAC EURO 439 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह 42 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें तीन सिलेंडर आते हैं। इस ट्रैक्टर में डायाफ्राम टाइप का क्लच है। 

इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसकी फॅारवर्ड स्पीड काफी शानदार होती है। इसमें ऑयल इमर्सड़ ब्रेक दिए गए हैं। 

इसमें पावर या मैन्युअल स्टीयरिंग का विकल्प प्रदान किया गया है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुरूप चुन सकते हैं। लंबे समय तक खेत में काम करने के लिए इसमें 50 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक वजन आसानी से उठा सकता है।

पॉवरट्रैक कंपनी के 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल्स

पॉवरट्रैक कंपनी के 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल्स

किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए पॉवरट्रेक कंपनी ने कई ट्रैक्टर बनाए हैं। इस कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर अच्छे प्रदर्शन करते हैं। 

आप भी इस कंपनी से ट्रैक्टर खरीदकर खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हम इस लेख में आपको इस कंपनी के शीर्ष पांच ट्रैक्टरों के बारे में बताएंगे।      

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 51i 

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 51i 3682 सीसी क्षमता वाले इंजन के साथ में आता है, इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर हैं, जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम पैदा करते हैं। 

पीपी 51 आई 60 एचपी डिजिट्रैक ट्रैक्टर हैं। डिजिट्रैक पीपी 51 आई में आठ Forward और दो Back गियर बॉक्स हैं।  यह 1800 kg हाइड्रोलिक वजन  उठाने की क्षमता के साथ में आता है। 

इस ट्रैक्टर में ड्यूल टाइप का क्लच हैं। Power Track Digital DP 51i ट्रैक्टर की कीमत 7.78 से 8.08 लाख रुपये है।  

पॉवरट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर 

Power Track Euro 439 एक शानदार ट्रैक्टर है जो एक बेहतरीन डिजाइन के साथ आकर्षक ट्रैक्टर है। पॉवर ट्रैक यूरो 439 में आपको डायाफ्राम क्लच मिल जाता है। 

साथ ही पॉवर ट्रैक यूरो 439 की गति भी अच्छी है। यूरो 439 पावर/मैन्युअल स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 50 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जो खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए पर्याप्त है। पॉवरट्रैक यूरो 439 का मूल्य 7.20 से 7.40 लाख रुपये है।

Powertrack Euro 47 Powerhouse

Powertrack Euro 47 Powerhouse एक बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ एक शानदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इसमें आठ आगे और दो पीछे गियरबॉक्स हैं। 

Power Track Euro 47 Power Track Multi Plate Oil Immersed Disc Brake के साथ आता है। पॉवर ट्रैक यूरो 47 पावरहाउस में संतुलित शक्ति स्टीयरिंग या एकमात्र ड्राइव एंड मशीन है। 

ये भी पढ़े: किसानों के बीच लोकप्रिय फोर्स कंपनी के 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

पॉवर ट्रैक यूरो 47 पावरहाउस 2000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। Power Track Euro 47 Powerhouse की कीमत 7.50 से 7.75 लाख रुपये है।

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46i 

डिजिट्रैक पीपी 46i ट्रैक्टर बहुत आकर्षक डिजाइन के साथ बहुत शक्तिशाली है। पीपी 46i डिजिट्रैक पावरट्रैक में 50 एचपी क्षमता है। डिजिट्रैक पीपी 46i में आयल इम्मरसेड ब्रेक है। 

डिजिट्रैक पीपी 46i बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग प्रकार का स्टीयरिंग है। खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए यह एक बड़ा ईंधन टैंक देता है। 

पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46i 2000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। शक्तिशाली डिजिटल पीपी 46i की कीमत 6.82 से 7.52 लाख रुपये है। 

पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट

यह ट्रैक्टर 52 एचपी के साथ आता है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। इसमें 12 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स हैं। 

इसके साथ ही पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड ब्रेक के साथ आता है। 

पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट का स्टीयरिंग टाइप बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट में 2000 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की कीमत 8.45-8.75 लाख रुपए तक है।